फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी से न डरें, उन्हें मीडिया ने हीरो बनाया है'

Mon, 23 Sep 2013 02:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा नेता नरेंद्र मोदी से न घबराएं। उन्हें केवल मीडिया ने हीरो बना रखा है।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा कि नरेद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में राज्य में दो बार प्रचार किया लेकिन भाजपा को सत्ता में नहीं ला सके। वे एक बार हिमाचल भाजपा के प्रभारी थे, तो दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी को केवल मीडिया ने हीरो बनाया है। वीरभद्र ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस चारों सीटों पर विजयी होगी।

रविवार को राजीव भवन में शिमला संसदीय सीट पर लोक सभा चुनाव को लेकर हुई प्रदेश कांग्रेस की बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को असल हीरो तो तभी माना जाएगा, अगर वे जीतकर आते हैं और ऐसा होगा नहीं।
विज्ञापन


वीरभद्र बोले, अभी मोदी हिमाचल में भी लोक सभा के चुनाव प्रचार के लिए आएंगे, उनको आने दो। उनका व्यक्तिगत तौर पर स्वागत है, मगर राजनीतिक रूप से विरोध किया जाएगा।

वीरभ्रद सिंह ने कहा कि मोदी भाजपा की ओर से जब हिमाचल प्रभारी थे, उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ खूब प्रचार किया। उसके बाद चुनाव में भाजपा को हार ही नसीब हुई और कांग्रेस जीतने में कामयाब रही।

सीएम ने बताया कि दूसरी बाद मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो भी हिमाचल आए। उनका यहां खूब हो-हल्ला हुआ। मोदी को एटम बम, हाइड्रोजन बम जैसी संज्ञा दी जाने लगी और कहा जाने लगा कि वह कांग्रेस के लिए खतरा होंगे।

इसके बाद तो कांग्रेस की दो-तिहाई मतों से जीत हुई। उन्होंने कहा कि मोदी एक सफल शासक रहे हैं, मगर वह गुजरा हुआ जमाना हो गए हैं। उनका एकदम भाजपा का राष्ट्रीय नेता बनाया जाना हिमाचल में कांग्रेस के लिए किसी तरह से नुकसानदेह नहीं है। कांग्रेस इसके बावजूद यहां चारों सीटों पर विजयी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें