फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Minjar Mela 2025: अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला संपन्न, विस अध्यक्ष ने निभाई रस्म; नहीं पहुंच पाए सीएम सुक्खू

Sun, 03 Aug 2025 02:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नहीं पहुंच पाए। उनकी जगह विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मेले का समापन किया।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ दिवसीय ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को रावी नदी में मिंजर विसर्जन की रस्म अदायगी के साथ संपन्न हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का चौपर रविवार को खराब मौसम के चलते चंबा के लिए उड़ान नहीं भर पाया, इसलिए रावी नदी में मिंजर विसर्जन की रस्म विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने निभाई।

विज्ञापन


इससे पहले मिंजर मेले के समापन मौके पर अखंड चंडी पैलेस से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की अगुवाई विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। अखंड चंडी पैलेस से निकली शोभायात्रा का नेतृत्व शहर के प्रमुख देवता भगवान रघुवीर ने किया। शोभायात्रा में भगवान रघुवीर के अलावा स्थानीय देवी-देवताओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा पुलिस और होमगार्ड जवानों की टुकड़ियां भी शामिल रहीं। शोभायात्रा के मंजरी गार्डन पहुंचे पर लोकगायकों ने पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार गायन किया। इसके बाद पान वितरण इत्र लगाने की रस्म अदायगी के बाद मंत्रोच्चारण के बीच विस अध्यक्ष ने रावी नदी में नारियल और मिंजर प्रवाहित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

शोभायात्रा को निहारने के लिए हजारों लोगों को हुजूम उमड़ा। इस मौके पर हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन दिलदार अली बट्ट, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल, एसपी अभिषेक यादव, एडीएम अमित मेहरा, एसी टू डीसी अपराजिता चंदेल, एसडीएम प्रियांशु खाती और डीएसपी जितेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें