फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटे के कहने पर एक रुपये में दे दी अपनी जिंदगी की कहानी'

Fri, 12 Jul 2013 02:24 AM IST
मनमोहन वशिष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि उनकी ऑटोबायोग्राफी पर फिल्म बनाने के लिए उनके पास करोड़ों रुपये के ऑफर थे।
विज्ञापन


लेकिन अपने बेटे जीव मिल्खा सिंह के कहने पर मात्र एक रुपये में 'भाग मिल्खा भाग' की स्टोरी दी गई। शुक्रवार को देश भर में भाग मिल्खा भाग फिल्म रिलीज हो रही है।

इसके प्रीमियम के लिए वे परिवार सहित दिल्ली पहुंचे हुए हैं। मिल्खा सिंह का हिमाचल के कसौली में अपना घर है। वे यहां अकसर गर्मियों में छुट्टियां बिताने आते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों से भी उनका अच्छा दोस्ताना है। कसौली क्लब के सदस्य होने के नाते वे क्लब के कार्यक्रमों में भी भाग लेते आते हैं।

शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने का खुद मिल्खा सिंह, उनके परिवार और हिमाचलवासियों को बेसब्री से इंतजार है। फोन पर विशेष बातचीत में मिल्खा सिंह बताया कि अपने बेटे जीव के कहने पर उन्होंने रंग दे बसंती फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा को महज एक रुपये में अपनी जीवनी दे दी।

फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार फरहान अख्तर निभा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि फरहान को उन्होंने दौड़ लगाने के कई टिप्स दिए जिससे वे रील लाइफ में लय में भागते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनकी पत्नी निर्मल कौर का किरदार सोनम कपूर ने निभाया है।
विज्ञापन


मिल्खा सिंह का जिला सोलन की पर्यटन नगरी कसौली के मुघाट के पास अपना बंगला है। मिल्खा सिंह मृदुभाषी हैं और कसौली आने पर अपने चाहने वालों के साथ खुलकर बातें करते हैं। वे कसौली क्लब के भी सदस्य हैं।

मिल्खा की पत्नी निर्मल कौर भी इंडियन वालीबाल टीम की कैप्टन रह चुकी हैं, जबकि उनके पुत्र जीव मिल्खा सिंह गोल्फ के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर ने बताया कि फिल्म का प्रीमियर बेहतरीन रहा। इस फिल्म में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के जीवन के कई अनछुए पहलू भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें