फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में रद हो सकती है पुलिस भर्ती

Sat, 20 Apr 2013 01:11 AM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस में 800 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए चल रही प्रक्रिया रद हो सकती है। भर्ती जुलाई 2012 में पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस में रेंजवार हुए ग्राउंड परीक्षण में 10 हजार से ज्यादा युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। इसमें 200 पद महिलाओं के लिए भी थे। 23 अगस्त 2012 को लिखित परीक्षा हुई। अब इसका रिजल्ट 8 महीने से रुका हुआ है।

कांग्रेस सरकार लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने को लेकर दुविधा में है। सत्ता बदलने के साथ कई शंकाएं उभरी हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने पहले मुख्य सचिव से पूरी भर्ती प्रक्रिया पर रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट जमा हुई तो इसी बीच नई सरकार ने बजट में पुलिस भर्ती में महिला कोटा 20 फीसदी कर दिया। अब इसी कोटे के लिए भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से करवाए जाने का विचार चल रहा है।

हालांकि, अफसर कहते हैं कि अभी अंतिम फैसला होना है कि महिलाओं को 200 के बजाए 300 पद देकर उन्हें कैसे भरा जाए?

इसी मसले पर एक बार कैबिनेट में भी चर्चा हो चुकी है, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया। अब गृह विभाग से अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है।

कौन क्या कहता है?
सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर रिपोर्ट मांगी थी। लिखित परीक्षा इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन के माध्यम से करवाने पर कुछ शंकाएं थी, लेकिन सारा प्रोसेस फेयर था। इस रिपोर्ट पर अब फैसले का इंतजार है।
- सुदृप्त राय, मुख्य सचिव हिमाचल सरकार

भर्ती प्रक्रिया अभी रद नहीं हुई है। लेकिन कोटा बढ़ने से महिलाओं के पद अब 300 होंगे। इसलिए विचार चल रहा है कि पुराने आवेदकों को ही मौका दें या नए सिरे से सब कुछ हो। जल्द फैसला होगा।
- प्रेम कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग।

रद हुई भर्ती तो कई होंगे ओवरएज
शिमला। पांवटा साहिब के मुकेश कुमार बताते हैं कि यदि भर्ती रद हुई तो अगली भर्ती के लिए वह ओवरएज हो जाएंगे। ऐसे सैकड़ों युवा हैं, जो अब उम्र पार कर रहे हैं। इसलिए रद करने से पहले उनके बारे में सोचें।
विज्ञापन


कुल्लू की टीना का कहना है कि उनका पेपर बहुत अच्छा हुआ है, इसलिए उनसे रोजगार का मौका न छीना जाए। दोनों ने अपनी बात अमर उजाला हेल्पलाइन नंबर 97365-97365 के माध्यम से रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें