फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा: सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करवाना जरूरी, बैठक में लिया फैसला

Thu, 23 Jul 2026 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बिना पंजीकरण न यात्रा मार्ग में प्रवेश मिलेगा और न ही ठहरने की कोई सुविधा। मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। इस वर्ष कोई भी श्रद्धालु बिना पंजीकरण यात्रा पर नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार मणिमहेश यात्रा में आस्था के कदम तभी आगे बढ़ेंगे, जब पंजीकरण की औपचारिकता पूरी होगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बिना पंजीकरण न यात्रा मार्ग में प्रवेश मिलेगा और न ही ठहरने की कोई सुविधा। मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। इस वर्ष कोई भी श्रद्धालु बिना पंजीकरण यात्रा पर नहीं जा सकेगा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा के दौरान अपनाई जाने वाली पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन

इतने रुपये रहेगा पंजीकरण शुल्क
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण एवं स्लॉट बुकिंग की सुविधा एक अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर उपलब्ध होगी। इसके लिए 50 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया है। यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की समस्त जानकारी पंजीकरण के दौरान जारी की जाने वाली पंजीकरण पर्ची और उस पर अंकित क्यूआर कोड में उपलब्ध रहेगी, जिससे निरीक्षण के समय सत्यापन में आसानी होगी। इससे पहले अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से यात्रा के सफल आयोजन को लेकर की जा रहीं तैयारियों की जानकारी उपायुक्त को दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त तथा सभी उपमंडलों के एसडीएम वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
विज्ञापन

लाहड़ू, कलसुंई में स्थापित होंगे निरीक्षण केंद्र
उपायुक्त ने कहा कि पंजीकरण के उपरांत जारी की जाने वाली पर्ची पर श्रद्धालु का विवरण, आपातकालीन सहायता नंबर और यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा। जिले के लाहडू और कलसुंई में पंजीकरण निरीक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यहां प्रत्येक श्रद्धालु के पंजीकरण का सत्यापन अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने सहित किसी भी प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें