फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सार्वजनिक धन के उपयोग में पारदर्शिता के लिए हाईकोर्ट जाएंगे पूर्व विधायक

Thu, 23 Jul 2026 06:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा जिले के देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह ने कहा है कि सार्वजनिक धन के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना लोकतंत्र की मूल आवश्यकता है। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक होशियार सिंह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह ने कहा है कि सार्वजनिक धन के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना लोकतंत्र की मूल आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से वह जल्द हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे। गुरुवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस याचिका के माध्यम से मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष, प्रदेश के मंत्रियों, विभिन्न बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन और सभी विधायकों के 10 वर्षों में ऐच्छिक निधि के उपयोग की निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐच्छिक निधि धन का उपयोग किसे, कितना और किस प्रक्रिया के तहत किया गया, यह जानने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को है। सार्वजनिक धन किसी व्यक्ति विशेष की संपत्ति नहीं, बल्कि जनता की अमानत है। इसका पूरा हिसाब जनता के सामने आना चाहिए। उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में एक समान और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है। यदि जांच और हिसाब होगा तो सबका होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पारदर्शिता से जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास और मजबूत होगा। सच्चाई सामने आएगी, सार्वजनिक धन के प्रत्येक रुपये का हिसाब होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें