फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में ब्रॉड जंप में अटके युवा

विज्ञापन
मंडी के पड़ोह में चल रही पुलिस भर्ती के दौरान में दौड़ लगाते युवा। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। पंडोह में चल रही पुलिस भर्ती के चौथे दिन वीरवार को जिलेभर से 1271 युवाओं ने भाग्य आजमाया। शारीरिक दक्षता की परीक्षा में 797 पास हुए और 474 भर्ती से बाहर हो गए।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बीच सुबह से ही विभिन्न राउंड से गुजरते हुए युवाओं ने दमखम दिखाया। दस्तावेज जांच के बाद उन्हें विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना पड़ा। शारीरिक दक्षता की परख के दौरान सर्वाधिक 215 युवा ब्रॉड जंप में बाहर हुए।
ऊंचाई में 78 बाहर हुए। सीने की चौड़ाई में 1, हाई जंप में 145 और 1500 मीटर दौड़ में 34 युवाओं को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। चालक भर्ती के लिए पहुंचे 25 में से 14 युवाओं को बाहर होना पड़ा। मात्र 11 युवा ही परीक्षा उत्तीर्ण कर सके।
विज्ञापन

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकाल के तहत भर्ती प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। 14 दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें