युवाओं में दिखा जोश, कबड्डी में दिखाया दमखम
नववर्ष के तहत ढालपुर में करवाई कबड्डी स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। इसके लिए खिलाड़ियों में जोश देखने को मिला। 20 से अधिक टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाया।
टीम को विजेता का खिताब दिलाने के लिए खूब कशमकश की। ढालपुर में शुक्रवार को पहला कबड्डी का पहला मुकाबला वैली और जेकेएन बॉयज के बीच खेला गया। इसमें वैली बॉयज ने जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला नारायण और जेएमके बॉयज के बीच हुआ। इसमें नारायण बॉयज ने मैच को अपने नाम किया। तीसरा मुकाबला हणोगी और हिंमरी के बीच खेला गया। इसमें हिंमरी ने हणोगी को मात दी। चौथा मुकाबला मौहल और पिछली हार के बीच खेला गया। इसमें पिछली हार ने मौहल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस संबंध में कबड्डी कोच चत्तर सिंह और आयोजक अनु गुलजार ने कहा कि नववर्ष के चलते ढालपुर में कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 20 से अधिक टीमें भाग ले रहीं हैं। संवाद