फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत से पत्नी बेसुध बच्ची से छिना बाप का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पानीपत के जीटी रोड में सड़क हादसे में मारे गए मंडी निवासी सुनील कुमार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। छह साल की मासूम अराध्या के सिर से पिता का साया उठा गया। बुजुर्ग मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा भी छिन गया।
विज्ञापन

पत्नी शीतल गहरे सदमे में है। रविवार को तलकेहड़ पंचायत के ऐहजू स्थित श्मशानघाट में सैकड़ों लोगों ने सुनील कुमार को अंतिम विदाई दी। 11 साल के भतीजे आदि ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान माहौल गमगीन रहा। पति की दर्दनाक मौत से पत्नी बेसुध पड़ी है। पिता मोहन सिंह और माता नारो देवी के बुढ़ापे का सहारा छिन जाने से परिवार स्तब्ध है।
तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शुचिका ने सुनील कुमार की मौत पर दुख प्रकट किया। शनिवार को चंडीगढ़ से अलीगढ़ परिवार सहित जा रहे जोगिंद्रनगर के तलकेहड़ गांव के सुनील कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी 6 साल की बेटी अराध्या और पत्नी शीतल को भी गंभीर चोटें आई हैं। रविवार सुबह सुनील कुमार की पार्थिव देह तलकेहड़ पंचायत पहुंची। दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें