मंडी में जिला स्तरीय युवा उत्सव के शुभारंभ पर कत्थक नृत्य प्रस्तुत करती एक प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ वेद प्रकाश उपाध्याय सेवानिवृत्त जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने किया। खेल अधिकारी प्रदीप धीमान ने मुख्य अतिथि का स्वागत और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने शुभारंभ के मौके पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
वेद प्रकाश ने युवाओं से अपनी संस्कृति को बिखरने और सांस्कृतिक धरोहर को बचाने का आह्वान किया। जिसके लिए उन्होंने युवा उत्सव को एक अहम कड़ी बताया। जिला खेल अधिकारी प्रदीप ने कहा कि इस उत्सव में जिला मंडी के सभी 10 विकास खंडों से लगभग 350 प्रतिभागी एकांकी, लोकगीत, लोक नृत्य, बांसुरी, हारमोनियम, तबला, कथक, शास्त्री गीत इत्यादि स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। युवा उत्सव के प्रथम दिन एकांकी और एकल स्पर्धा में प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान युवा संयोजक सुरेश शर्मा, आईटीआई के प्रधानाचार्य तरुण कुमार, महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश कपूर, हेमत शर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक, नरेश ठाकुर बाक्सिंग प्रशिक्षक, सुशमलता हॉकी प्रशिक्षक, हरि पाल हैंडवाल प्रशिक्षक, सतिंद्र बास्केटवाल प्रशिक्षक कमलेश ठाकुर और आईटीआई के समस्त प्राध्यापक वर्ग एवं सभी खंडों के युवा स्वयंसेवी उपस्थित रहे।