फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सलापड़ पुल से सतलुज में गिरा युवक, तेज बहाव में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर जिले के बरमाणा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी-बिलासपुर सीमा पर स्थित सलापड़ पुल से शनिवार शाम एक 48 वर्षीय युवक सतलुज नदी में गिरकर लापता हो गया। तेज बहाव के कारण उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

घटना शाम करीब पांच बजे की है। लापता युवक सुंदरनगर उपमंडल के घांघणु क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी ने उसे पुल से नदी में गिरते देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुंदरनगर की सलापड़ चौकी और बिलासपुर के बरमाणा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल बरमाणा थाना क्षेत्र में होने के चलते पुलिस ने जांच अपने हाथ में लेकर नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। युवक पैर फिसलने या किसी अन्य कारण से नदी में गिरा, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें