फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चिट्टे की लत का शिकार युवक निकला सोने के आभूषण का चोर

Sat, 03 Jun 2023 06:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरीशुदा कुछ सामान बरामद, अदालत ने 4 दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नशे की लत के शिकार युवा अब चोरी भी करने लगे हट रहे हैं। सुंदरनगर के हरिपुर क्षेत्र के गोलबाग में मकान से सोने के आभूषण चोरी में क्षेत्र का ही युवक शामिल है। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे चुराया गए कुछ सामान भी बरामद कर लिया है।
आरोपी को अदालत में पेश करने पर उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। युवक इससे पहले भी कुछ सोने के आभूषणों की चोरी में शामिल रहा है। इसको लेकर उसके खिलाफ थाना में प्राथमिकी भी दर्ज है। आरोपी के नशा करने के लिए चिट्टा लेने की लत बताई जा रही है। इसे खरीदने के लिए ही वह घरों में सोना चोरी करता था।
विज्ञापन

पवन कुमार पुत्र ठाकुर दास निवासी गोलबाग ने सुंदरनगर थाना में 31 मई को प्राथमिकी दर्ज कर बताया था कि वह परिवार के साथ चांबी गया था। मुख्य दरवाजे के ऊपर लगे वेंटिलेटर को तोड़ कर चोर घर में घुसा। उसने अलमारी से सोने की चेन और सोने की कांटों की जोड़ी चुरा ली। शक के आधार पर पुलिस ने विशाल उर्फ कलाकार निवासी हरिपुर, सुंदरनगर से पूछताछ की। इस पर उसने चोरी स्वीकार कर ली। उससे चोरी किया कुछ सोना भी बरामद हो गया है। आरोपी ने सोना किसे बेचा है इसको लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि चोरी के आरोपी को अदालत में पेश करने पर उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने और कहां पर चोरी की है इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें