सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत बदैहण मरड़ा के गांव पनाहर में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे निहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए।
विज्ञापन
नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने युवक को शिमला आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया है। पनाहर गांव निवासी ठाकुर सिंह (36) ने घर में ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
जब उसकी तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने उसे उपचार के लिए निहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से उसे शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।
डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। युवक अभी बयान देने की हालत में नहीं है। संवाद