द्रंग (मंडी)। उपमंडल पधर के कोटरोपी में कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें मंडी के पंकज पहलवान ने विजेता का खिताब हासिल किया। छोटी माली में हरियाणा के रविंद्र पहलवान ने बाजी मारी।
दंगल में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री ज्योति कपूर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दंगल में प्रदेश सहित यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू कश्मीर के लगभग 70 नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया। छोटी माली का पहला सेमीफाइनल रविंद्र रोहतक और सूरज बिलासपुर के बीच हुआ।
इसमें रविंद्र ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। हमीरपुर के हैपी ने दिल्ली के दीपू को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में रविंद्र ने हैपी को हराकर खिताब जीता। बड़ी माली के लिए मंडी के पंकज और दिल्ली के संदीप के बीच मुकाबला हुआ।
इसमें पंकज ने जीत हासिल की। मुख्यातिथि ज्योति कपूर ने दंगल कमेटी को प्रोत्साहन राशि दी। कमेटी ने बड़ी माली के विजेता पहलवान को 11 हजार और गुर्ज प्रदान किया। इस अवसर पर दंगल कमेटी की ओर से खेम सिंह ठाकुर, शेर सिंह मोतला, गोपाल सिंह गोरसी, आदि मौजूद रहे। संवाद