मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी की तर्ज पर अब आंध्र प्रदेश के प्रशिक्षण संस्थान भी काम करेंगे। राज्य कौशल विकास के तहत उद्योगों की आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने में मंडी आईटीआई बेहतर कार्य कर रही है।
इससे प्रभावित होकर रोजगार एवं प्रशिक्षण निदेशालय आंध्र प्रदेश ने यहां का दौरा किया ताकि इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के प्रशिक्षण संस्थानों में भी दिया जा सके। आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधियों ने बताया कि आईटीआई मंडी में प्रत्येक वर्कशॉप में बेहतर लेआउट के साथ मशीनरी लगी है। इसमें सभी वर्कशॉप में पांच एस तकनीक का प्रयोग किया गया है।
पांच एस का मतलब सही चयन, सुव्यवस्था, चमक या स्वच्छता मानकीकरण और अनुशासन है। संस्थान में निदेशालय के तीन पदाधिकारियों ने पहुंचकर हर पहलू की जांच की। टीम में संयुक्त निदेशक बालासुब्रह्मण्यम, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विजाग के प्रधानाचार्य श्रीकांत तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजम के प्रधानाचार्य श्रीनिवास चरी मौजूद रहे।
...
आंध्र प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक और आईटीआई के प्रमुखों ने मंडी का दौरा किया। यहां पर चल रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली ताकि वे इस मॉडल को वहां भी शुरू कर सकें। ट्रेनिंग के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों के मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक और भावनात्मक विकास के कार्यक्रमों की भी जानकारी ली।
-शिवेंद्र डोगर, आईटीआई मंडी
000