फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बूढ़ी भैरवा मंदिर पंडोह में की जाएगी पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। नवरात्रों को लेकर पंडोह क्षेत्र में राजमाता बूढ़ी भैरवा मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। तीन पीपल स्थित माता त्रिपुरा भैरवा मंदिर में दस दिनों तक माता का रथ मंदिर में ही विराजमान रहेगा।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सदस्य शिवम शर्मा ने बताया कि सोमवार को पहले नवरात्रे पर माता का रथ भंडार से मंदिर लाया जाएगा जो दस दिनों तक मंदिर में ही रहेगाा। दस दिनों तक सुबह शाम रोजाना विशेष पूजा-अर्चना, अनुष्ठान, पाठ और भजन-कीर्तनों का आयोजन किया जाएगा। 1 अक्तूबर को नवरात्रों का समापन होगा, इस दिन हवन यज्ञ और पूर्णाहूति के साथ श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया जाएगा। मंदिर कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से दस दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है। संवाद
......

चतुर्भुजा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लगेगा भंडारा
जोगिंद्रनगर (मंडी)। माता चतुर्भुजा मंदिर सुधार कमेटी बसाहीधार, जोगिंद्रनगर की बैठक रविवार को प्रधान रतन ठाकुर एवं महासचिव एनआर वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 से 30 सितंबर तक नवरात्रों के दौरान मंदिर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रेस सचिव मनोहर ठाकुर ने कहा कि मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु संतान सुख और आंखों की रोशनी एवं अपनी मनोकामना पूरी होने पर मनौती चढ़ाने पहुंचते हैं। दस दिनों तक यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को यूनिफाइड चंडीगढ़ क्लब की ओर से माता के मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें