फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चमन ठाकुर ने जीती नमो युवा मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर में भाजपा की ओर से आयोजित नमो युवा मैराथन में चमन ठाकुर विजेता बने हैं। मोहित शर्मा ने दूसरा और अंकित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मैराथन में करीब 250 धावकों ने भाग लिया। विशेष रूप से बेटी कनिका ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर सबका उत्साह बढ़ाया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मैराथन सुबह 6:30 बजे पड्डल मैदान से शुरू होकर पड्डल, भ्यूली, पुरानी मंडी से होते हुए सेरी मंच तक पहुंची। भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देशभर में सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी शृंखला में मंडी में मैराथन का आयोजन किया गया। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रधानमंत्री के प्रति अपने सम्मान और ऊर्जा को व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें