फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक दुर्घटना बीमा के लिए 31 अगस्त तक करें क्लेम

Mon, 15 Jul 2024 06:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक दुर्घटना बीमा के क्लेम के लिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। क्लेम के रूप में श्रमिक अथवा नामित व्यक्ति को दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की जाएगी। श्रम विभाग ने ई-श्रम पोर्टल पर 31 मार्च 2022 की अवधि तक पंजीकृत श्रमिक, जिसकी मृत्यु हो गई हो या घटना में विकलांग हो गए हैं, को 31 अगस्त तक आवेदन भरने का समय दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए 26 अगस्त 2021 में यह योजना शुरू की थी और श्रमिकों को पोर्टल पर पंजीकृत किया था। मगर जागरूकता के अभाव में कई श्रमिक क्लेम नहीं कर पाए हैं। ऐसे में श्रम विभाग संबंधित श्रमिकों और परिजनों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
जिला श्रम अधिकारी मंडी भावना शर्मा ने इस बारे में बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित श्रमिक के परिजन व स्वयं आवेदन करें। आवेदन 31 अगस्त तक ही लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें