फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए करना होगा कार्य : विधायक

Sun, 04 May 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
डा आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत  मानव सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारीयों वार्ता करते विधायक राकेश जम्व - फोटो : आकाश श्रीवास्तव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत सुंदरनगर क्षेत्र में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग से जुड़े प्रबुद्धजनों व सामाजिक कार्य कर रही संस्थाओं के पदाधिकारियों से संवाद किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डाॅ. आंबेडकर के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।
इस दौरान विधायक ने निरंकारी मिशन जिला प्रमुख प्रेम धीमान, राधा स्वामी सत्संग ब्यास सुंदरनगर के सचिव रमेश कुमार, वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष संजीव कुमार, मानव सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष प्रकाश बंसल, सुकेत कला सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष सुनील कुमार से विशेष मुलाकात की। वहीं, उनसे विशेष वर्गों के लिए जागरूकता अभियान चलाने के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा इस वर्ष भी डाॅ. आंबेडकर की जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मना रही है। 13 अप्रैल को दीप प्रज्वलन, 14 अप्रैल को पुष्पांजलि, 15 से 25 अप्रैल तक प्रदेशभर के 17 जिलों में संगोष्ठियों का आयोजन किया, जिनमें बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें