फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास और ससुर के खिलाफ कराई प्राथमिकी दर्ज

Sun, 09 Oct 2016 07:00 PM IST
मंडी
विज्ञापन
POLICE CONTROL ROOM
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर थाना में एक नवविवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और उसे धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहली के तलसाई गांव निवासी महिला ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि करीब एक साल पूर्व उसका विवाह तलसाई निवासी प्रकाश के साथ हुआ था। विवाह के समय उसके मायके वालों ने अपने सामर्थ के अनुसार उसे हर प्रकार के उपहार भेंट किये थे। लेकिन विवाह के थोड़े दिनों बाद से ही उसका पति, सास और ससुर उसके साथ मारपीट करने लगे और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते रहे।

साल भर तो वह उनका हर जुल्म सहती रही परंतु अब जब उनकी मांगें लगातार बढ़ती जा रही हैं, वह भारी मानसिक परेशानी में है। महिला ने अपनी जान के खतरे की भी आशंका जताई है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच और कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें