सुंदरनगर के कनैड स्थित विश्व भारती स्कूल में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी मुख्यातिथी के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। विश्व भारती मॉडल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इंटर क्लास खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में स्कूल के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य खेम चंद ठाकुर ने बताया प्रतियोगिता के दौरान आयोजित स्लो साइक्लिंग रेस में फैशल ने प्रथम और अमन ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की क्रॉस कंट्री स्लो रेस में अभय ने प्रथम स्थान, गौरव ने दूसरा और अयान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लड़कियों के क्रॉस कंट्री मुकाबले में पायल ने प्रथम, अनामिका ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्क थ्रो में येलो हाउस से जूनियर वर्ग में कर्ण और सीनियर वर्ग में राहुल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
लांग जंप में येलो हाउस से लड़कों में जूनियर वर्ग में मोहम्मद कैफ और सीनियर वर्ग में फराज प्रथम स्थान पर रहा। हाई जंप में ब्लू हाउस से लड़कों के जूनियर वर्ग से अयान प्रथम व ग्रीन हाउस से साहिल दूसरे स्थान पर रहे। रिले रेस में येलो हाउस से जूनियर वर्ग के कैफ, मुजम्मिल, पीयूष और फारूख प्रथम और ग्रीन हाउस से राहुल, सूरज, निखिल और उदय दूसरे स्थान पर रहे। रिले रेस में सीनियर वर्ग से ब्लू हाउस से जुनैद, रिषभ, आयुष और आयुष कुमार प्रथम और रेड हाउस के अंकित, अभय, अरुण और गजेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। रिले रेस में ग्रीन हाउस से जूनियर वर्ग में लड़कियों के मुकाबले में शगुन, शाइमा, शायना और शिवानी प्रथम और ब्लू हाउस की महक, विपाशा, श्रेया व अर्चना दूसरे स्थान पर रहे। रिले रेस सीनियर वर्ग में रेड हाउस की अनामिका, आकांक्षा, आयशा व अंजली प्रथम और येलो हाउस की नेहा, रिया, गुरुप्रीत और अनिशा दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य खेम चंद ठाकुर ने ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।