फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षी भर्ती : 1152 युवतियों में से 754 बाहर, एक जंप लगाते चोटिल

विज्ञापन
पंडोह में पुलिस भर्ती के दौरान युवती की लंबाई नापते पुलिस कर्मी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। पंडोह में महिला आरक्षी पदों पर भर्ती के पहले दिन सोमवार को 398 युवतियों ने मैदान की शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास किया है। 1152 युवतियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान 754 युवतियां विभिन्न मानकों में खरा न उतरने पर बाहर हो गईं।
विज्ञापन

इस दौरान लांग जंप लगाते हुए एक युवती चोटिल भी हो गई। ऊंचाई का मानक पूरा न करने पर 152 युवतियों को निराश लौटना पड़ा। हाईजंप में 314 और ब्रॉड जंप में 283 युवतियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। 800 मीटर रेस में चार युवतियां बाहर हुईं। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पहले दिन 1152 युवतियों ने मैदान पर अपना दमखम दिखाया।
इनमें से 754 युवतियां बाहर हो गईं, जबकि 398 युवतियां ही मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं। पंडोह मैदान में महिला आरक्षी के 45 पदों के भर्ती प्रक्रिया 22 नवंबर से 27 नवंबर तक जारी रहेगी। पुलिस भर्ती में युवतियां उत्साह दिखा रही हैं।
विज्ञापन

....
कोविड नियमों के तहत मिला प्रवेश
भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही बहुत सी महिला अभ्यर्थियों ने मैदान में अपनी उपस्थिति दे दी थी। सभी महिला अभ्यर्थियों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश दिया गया। मैदान पर पहुंचते ही सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वहीं, उचित दूरी पर सभी महिला अभ्यर्थियों को खड़े किया गया और मास्क का पूरा ख्याल रखा गया। सबसे पहले उनकी हाइट मापी गई। बाद में उनको रेस के लिए मैदान में भेजा गया।
...
दो शिफ्ट में हुई भर्ती प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया को दो शिफ्ट में करवाया गया। सर्दी का मौसम होने के चलते सुबह सात बजे से दस बजे तक पहली शिफ्ट में भर्ती हुई। बाद में दूसरी शिफ्ट 10 बजे के बाद शुरू हुई जो कि सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की परीक्षा तक चलती रही। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाली युवतियों को जूस, केले, बिस्किट आदि रिफ्रेशमेंट के तौर पर दिए गए।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें