बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी क्षेत्र के टील गांव की महिला का शनिवार रात उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पैतृक गांव में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला ने 15 दिसंबर को गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया था।
गंभीर हालत होने पर परिजन उपचार के लिए महिला को कुल्लू अस्पताल ले गए। गंभीर हालत होने पर नेरचौक मेडिकल कॉलेज तथा उसके बाद पीजीआई चंडीगढ रेफर किया जहां उपचार के दौरान शनिवार रात को महिला ने दम तोड़ दिया। मायका पक्ष की ओर से पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं दी है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। संवाद