फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: युवाओं का विदेश में नौकरी करने का सपना हुआ साकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नौकरी के लिए चयनित होने के बाद बेरोजगार युवाओं में खुशी का माहौल है। युवा अब सुनहरे भविष्य का सपना साकार होते देख रहे हैं। दो रोज पूर्व क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में आयोजित साक्षात्कार में युवाओं की उम्मीदों को नए पंख लगे हैं।
विज्ञापन

बल्हघाटी के बाल्ट गांव के रहने वाले दीपक चंदेल का कहना है कि अभी छोटे-मोटे कार्य कर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। दीपक चंदेल का चयन बाइक राइडर ट्रेड में हुआ है। अब उनका विदेश में नौकरी का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने खुशी जताई कि इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पधर क्षेत्र के सरी गांव के भूपेंद्र कुमार का कहना है कि उनका चयन वेयरहाउस हेल्पर के पद के लिए हुआ है। वह बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण है और विदेश में कार्य कर बेहतर आय अर्जित करने का सपना देखते थे। चयन के उपरांत उन्हें विदेश स्थित कंपनी में कार्य का मौका मिला है जिससे वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकेंगे।
उप तहसील कटौला की ग्राम पंचायत बथेरी के फरजंद अली का कहना है कि उनके बेटे का भी चयन बाइक राइडर के पद पर हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की भागीदारी से सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रोजगार के लिए मंडी में आयोजित साक्षात्कार के दौरान बाइक राइडर के पदों के लिए 44 युवाओं तथा वेयरहाउस हेल्पर के पदों के लिए पांच अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। बाइक राइडर को मासिक 70 हजार से एक लाख रुपये जबकि वेयर हाऊस हेल्पर को लगभग 34 हजार रुपये की आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें