बलद्वाड़ा (मंडी)। नरोला शिव मंदिर निर्माण कमेटी की बैठक शुक्रवार को मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत नरोला के उप प्रधान लश्करी राम ने की। बैठक में नाग मोड़ नरोला में शिव मंदिर के निर्माण को लेकर चर्चा की। निर्णय लिया कि मंदिर कमेटी और जमीन मालिक के बीच चल रहे विवाद के मामले को उपायुक्त मंडी के समक्ष उठाया जाएगा।
शिव मंदिर का निर्मााण 20 वर्षों रुका पड़ा है। लश्करी राम ने बताया कि दो बीघा से ज्यादा जमीन को मंदिर निर्माण के लिए दान किया गया है। इस अवसर पर शिव मंदिर निर्माण के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें पंडित विश्वनाथ को प्रधान चुना गया। गीता चंदेल उप प्रधान, जगदीश शर्मा सचिव, राजेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक में कोट पंचायत के पूर्व प्रधान बनारसी दास, कैप्टन जगदीश वर्मा, बलदेव सिंह वर्मा, सुंदर सिंह, हेतराम, सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद