फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कांग्रेस ने टनल निर्माता कंपनी के घेराव को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। बिजनी टनल निर्माण कार्य कर रही कंपनी की ओर से स्थानीय कांग्रेस नेता के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर द्रंग ब्लॉक कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूप सिंह धरवाल ने कहा कि जिस कांग्रेस नेता पर कंपनी आरोप लगा रही है, उनका न तो कंपनी के कार्य से कोई लेना-देना है और न ही वह कोई ठेकेदार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त नेता की पांच बीघा भूमि फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई है। अतिरिक्त पांच बीघा जमीन उन्होंने कंपनी को डंपिंग साइट के लिए दी है, ताकि सुरंग निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो सके। भूप सिंह ने कहा कि कंपनी की ओर से यह आरोप लगाया जा रहा है कि कांग्रेस नेता सबलेटिंग पर कार्य मांग रहे थे, जबकि सच्चाई यह है कि वह निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार से शामिल नहीं हैं। ये आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि कंपनी इस मामले में तत्काल स्पष्टीकरण जारी नहीं करती तो वे कंपनी के महाप्रबंधक, एचआर और एमडी का घेराव करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें