फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया खून से सना हथियार बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मौके का दौरा किया और लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। पीड़ित युवती से मिलकर घटना का सिलसिलेवार ब्योरा लिया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान प्रशिक्षु कुणाल चटर्जी (23) पुत्र अमर कुमार चटर्जी निवासी प्लाट नंबर 609/330, आरोग्य भवन, मकान नंबर-1 डाकघर सोनारी जिला पूर्वी सीधभुम, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पाया गया है कि आरोपी रसूखदार परिवार से है और लाखों रुपये डोनेशन देकर पेड सीट ली है। शुक्रवार को फॉरेंसिंक टीम के देरी से पहुंचने पर भी सवाल उठते रहे।
सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में वीरवार देर रात हुई वारदात से लोगों में भारी रोष व्याप्त रहा। बीच बाजार घर में घुस कर युवती पर जानलेवा हमला करने और उसकी दादी की निर्मम हत्या से गुस्साए लोग रातभर परिवार के समर्थन में उनके घर के बाहर बैठे रहे। वहीं इस घटना के बाद शुक्रवार दोपहर एक बजे तक लोगों ने एकजुट होकर शोक और विरोध स्वरूप भोजपुर बाजार बंद रखा। घर के बाथरूम से एक चाकू भी कब्जे में लिया है। इसे पीड़ित परिवार ने अपना न होने की बात कही है।
विज्ञापन

संभावना जताई है कि यह चाकू आरोपी का हो सकता है। मृतका के शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी के खिलाफ 323, 302, 307 भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें