टिहरा (मंडी)। धर्मपुर की ग्राम पंचायत भदेहड़ में जलशक्ति विभाग ने करीब एक दर्जन ऐसे उपभोक्ताओं को बिल थमा दिए हैं, जिनके घरों में पानी की कनेक्शन ही नहीं हैं। ये बिल 275 रुपये प्रति उपभोक्ता है। बिल मिलने के बाद लोगों ने हैरत जताई और जलशक्ति विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर पानी के बिलों को रद्द करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों भाग सिंह, प्रकाश सकलानी, लुद्दर सिंह, कश्मीर सिंह, तारा चंद, कुलदीप सिंह, भाग सिंह, राकेश कुमार आदि ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिन घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंची है, उन्हें भी बिल थमा दिए गए हैं।
विभाग के सहायक अभियंता महेश कुमार ने कहा कि बिल गलती से जारी हुए हैं। जिन्हें ऐसे बिल आए हैं, वे विभाग के कार्यालय में इसकी शिकायत करें। बिल को रद्द किया जाएगा। संवाद