फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रिवालसर झील में फेंकीं रद्दी अखबार की बोरियां, पर्यावरण को नुकसान

विज्ञापन
रिवालसर झील में फेंकी गई रद्दी। स्त्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर की पवित्र झील में रद्दी अखबार से भरी बोरियां फेंकने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति की ओर से अलग-अलग बोरियों में करीब 200 किलो रद्दी अखबार भरकर झील में डाले जाने से स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में रोष है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान नरेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के सदस्य सुदर्शन शर्मा, चमन शर्मा, राजपूत कल्याण बोर्ड के सदस्य किशोरी लाल समेत अन्य लोगों ने घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष लाभ सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। नगर पंचायत की ओर से इस संबंध में उचित कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें