फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मेरे शब्द, मेरी कहानी पठन अभियान पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। समग्र शिक्षा एवं रूम टू रीड के सौजन्य से डाइट मंडी में ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ पठन अभियान के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य डीएलएड प्रशिक्षुओं को बच्चों में पठन संस्कृति और आनंदमय पठन वातावरण विकसित करने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

डाइट प्राचार्य राजेश शर्मा, जिला उप परियोजना अधिकारी मीना राठौर और जिला पुस्तकालय समन्वयक मीना ठाकुर ने अभियान की जानकारी देते हुए रीडिंग कॉर्नर, पठन गतिविधियों और सृजनात्मक साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षुओं ने भाषण व प्रस्तुतियों के माध्यम से विचार रखे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

अभियान 8 सितंबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें