फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जर्जर मकान की दीवार गिरी, डाक विभाग का कर्मचारी घायल

Tue, 11 Nov 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराची के पास मंगलवार शाम को एक पुराना और असुरक्षित निजी मकान अचानक ढह गया। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहा डाक विभाग का कर्मचारी मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शुभम निवासी हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुभम दुकान से सामान लेने जा रहा था। जैसे ही वह सराची के पास स्थित इस मकान के पास पहुंचा अचानक दीवार गिर गई और पत्थर व लकड़ी के मलबे ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने घायल शुभम को 108 एंबुलेंस की मदद से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।
कलहनी पंचायत के उपप्रधान रूप सिंह ने बताया कि यह मकान 2023 की बरसात के दौरान ही असुरक्षित घोषित हो गया था। मंगलवार शाम को अचानक दीवार गिरने से युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें