पधर (मंडी)। द्रंग स्कूल में आयोजित एनएसएस का विशेष शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुंदर लाल यादव और निशा ठाकुर ने सात दिन तक चलाए गए सामाजिक, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, व्यक्तित्व विकास और जागरूकता संबंधी गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
समारोह में स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि विनोद कुमार ने स्वयंसेवकों को शिविर में सीखी गई सकारात्मक गतिविधियों को जीवन में अपनाने और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी। समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संवाद