मंडी सेवा आश्रय संगठन द्रंग बैठक में कोरोना वॉरियर को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। सेवा आश्रय संगठन द्रंग ने समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वालंटियर, डीजीपी अवार्ड से नवाजे चुके पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया। संगठन ने सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया।
इसमें सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं ग्राम पंचायत बह के प्रधान पीर सहाय ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कोविड काल में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले कोरोना वॉरियर को सम्मानित किया। संगठन के महासचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि समारोह में वल्लभ कॉलेज मंडी के चार एनसीसी वालंटियर को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
स्थानीय व्यापारियों में संजीव कुमार, देवेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, ब्लड डोनर जसवंत, सुरेश, सुरेंद्र सहित डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजे जा चुके पुलिस अधिकारी डीएसपी संजीव कुमार और मुख्य आरक्षी गगन कुमार को भी सम्मानित किया।
पीर सहाय ठाकुर ने कहा कि सेवा आश्रय संगठन में सामाजिक कार्यों के साथ-साथ समाज की कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी रखता है। इस दौरान संगठन के प्रधान लोकेश ठाकुर, महासचिव कुलदीप, मुख्य सलाहकार हरीश चौहान, समन्वयक पवन भारती, सचिव जितेंद्र, हेम सिंह और घनश्याम सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे। संवाद