उरला स्कूल के एनएसएस स्वये सेवी जल शक्ति विभाग के जल स्रोतों को साफ करने के बाद जागरूकता रैली
पधर (मंडी)। उरला स्कूल में एनएसएस के शिविर में मंगलवार को स्वयंसेवियों ने पेयजल भंडारण टैंकों और फिल्टर बेड की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वयंसेवियों ने टैंकों के आसपास उगी झाड़ियों, कूड़ा कर्कट और खरपतवार को भी हटाया।
स्वयंसेवियों को जागरूक करने के लिए पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज ने बौद्धिक ज्ञान देते हुए पत्रकारिता समाज का दर्पण विषय पर जानकारी दी। स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि वह स्वच्छता और समाज सेवा जैसे अभियानों में सक्रिय भाग लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। शिविर में कराटे प्रशिक्षक भूप सिंह धरवाल ने स्वयंसेवियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पंकज ठाकुर व लीलावती ने स्रोत व्यक्तियों का आभार जताया। संवाद