फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: साइगलू मेले में वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत कसाण के साइगलू में आयोजित सात दिवसीय मेले के तीसरे दिन की अध्यक्षता ग्राम पंचायत डंढाल के उपप्रधान एवं कांग्रेस नेता जोध सिंह ठाकुर ने की।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान भिंतरा ठाकुर, उपप्रधान रूप सिंह ठाकुर, मेला कमेटी एवं पंचायत के अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मेले के तीसरे दिन वाॅलीबाल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। पहला मैच चांदनी की टीम और समराहण टीम के बीच हुआ। मुकाबले को चांदनी की टीम ने दो-एक से अपने नाम किया। जोध सिंह ठाकुर ने दोनों टीमों के इस खेल की प्रशंसा की और अन्य युवाओं को बढ़-चढ़कर खेलकूद में हिस्सा लेने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें