फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत पर जल शक्ति विभाग के बाहर ग्रामीणों का धरना

विज्ञापन
जलशक्ति विभाग लडभड़ोल के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते तुलाह पंचायत के लोग। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत तुलाह में पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को जल शक्ति विभाग कार्यालय लडभड़ोल के बाहर धरना दिया। इस दौरान नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब ढाई महीने से तुलाह पंचायत के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। शिकायतों के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी उनकी मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने पानी की बेहतर सप्लाई देने का आश्वासन दिया जब जाकर मामला शांत हुआ।
इस अवसर पर तुलाह पंचायत प्रधान सविता संख्यान, धर्म सिंह, निर्मल देवी, मीना देवी, रूमला देवी, जगदीश, जोगिंद्र सिंह और ब्रह्मी देवी आदि ने बताया कि गर्मियों में पानी न आने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। गांव के लिए 1968 में बनी तुलाह-बसनोड पेयजल योजना की हालत खराब है।
विज्ञापन

इस कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। कभी मात्र 10-15 मिनट ही पानी छोड़ा जाता है। कभी पानी ही नहीं आता। करीब 1800 की आबादी इससे परेशान है। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप राठौर ने बताया कि ग्रामीणों को जल्द ही पर्याप्त पेयजल मुहैया करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें