फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खाली सिलिंडर लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, लगा जाम

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर सरकाघाट सड़क पर झलवाण के समीप खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रसोई गैस के संकट पर उपभोक्ताओं ने सोमवार को जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर खाली सिलिंडर रखकर सड़क को जाम कर दिया। करीब बीस मिनट तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। घरेलू गैस आपूर्ति ठप होने पर झलवाण, भट्ठा और मसौली के गैस उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालकों के विरुद्ध नारेबाजी की। वहीं, लचर कार्यप्रणाली पर प्रशासन पर भी निशाना साधा। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गैस सिलिंडर का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गैस उपभोक्ताओं का आरोप था कि उन्हें दो माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे रसोई घर की व्यवस्था ठप हो गई है। उपभोक्ता कुंती देवी, सुनीता, विमला आदि का कहना है कि उन्हें रसोई गैस हासिल करने के लिए हर रोज हाईवे की सड़कों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन गैस की गाड़ी न पहुंचने पर अब मजबूरन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा।
उपमंडल में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति के लिए गाड़ियां शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रूट के तहत भेजी जा रही हैं। आपूर्ति सीमित होने से कुछ क्षेत्रों में गैस संकट गहराया है। बहरहाल, गैस सिलिंडर की आपूर्ति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। इसमें गैस उपभोक्ताओं का सहयोग भी अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश कुमार, प्रभारी, इंडेन गैस एजेंसी जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें