फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर को नगर पंचायत बनाने के फैसले से ग्रामीणों में आक्रोश

Wed, 11 Dec 2024 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर पंचायत को प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद लोगों को दो सप्ताह का समय आपत्तियां दर्ज करने के लिए दिया था। इसमें लोगों ने अपनी आपत्तियां दर्ज करवा दी है। ग्रामीणों ने खुलकर पंचायत को नगर पंचायत बनाने का विरोध किया। भाजपा नेता रजत ठाकुर भी अब लोगों के समर्थन में उतर गए हैं।
रजत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने बिना लोगों की राय लिए धर्मपुर को नगर पंचायत बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को बनवारकलां, आम्बा रा कवाल, कमलबाहल, बरडाना, कलस्वाई और छपाणु के दौरा के दौरान लोगों ने धर्मपुर को नगर पंचायत बनाने का खुलकर विरोध किया है।
उन्होंने सरकार से भी आग्रह किया कि वह लोगों की भावनाओं को समझें और इस नगर पंचायत बनाने के फैसले को तुंरत बदले और धर्मपुर को पंचायत ही रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि यहां अधिकांश लोग गावों में रहते हैं। यहां की भौगोलिक स्थिति नहीं है कि वह अभी नगर पंचायत में आ सके। गांवों के गरीब परिवार मनरेगा और दिहाड़ी लगाकर गुजारा करते हैं। ऐसे में वे कोई भी टैक्स वहन नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि सरकार को गांव के लोगों की राय लेना जरूरी है। लोगों की राय लिए बगैर इसे नगर पंचायत न बनाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें