फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयदेवी में ठेका खोलने पर रोष

Mon, 01 Jun 2015 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल सुंदरनगर के जयदेवी गांव में शराब का ठेका खोलने पर ग्रामीण भड़क उठे हैं। ग्रामीणों ने यहां पर ठेका खोलने का विरोध किया है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को तहसीलदार सुंदरनगर वेदप्रकाश से मिला। इस मौके पर उन्होंने उनके माध्यम से एसडीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि  यह ठेका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयदैवी के पास खोला गया है। इसके साथ ही सत्संग भवन भी है।
विज्ञापन


यही नहीं कमाक्षा माता, मूल मांहुनाग, देव बाला टिका मंदिर तथा चामुंडा मंदिर भी इस स्थान पर ही स्थित है। ऐसे में यहां ठेका खोलना उचित नहीं है। पंचायत के पूर्व प्रधान मंगत राम कौशल, ग्रामीण संत राम, ज्ञान सिंह, खेम राज, चंदा, बिट्टू, केवल, हिमा देवी, गुरबंती, तिलक राज, सत्या देवी, हंसा देवी, प्रकाश, विजय, लीला देवी, चमन लाल, पार्वती देवी, निर्मला, पुष्पा, गीता देवी, बिंदू, पवन कुमार और रूप लाल ने बताया कि वर्ष 1986 में भी यहां पर खोले गए शराब के ठेके को ग्रामीणों के विरोध के चलते उपमंडल अधिकारी ने बंद करने के आदेश दिए थे। इसके चलते यहां ठेका बंद किया गया था। अब फिर से करीब 30 साल के बाद यहां पर ठेका खोला गया है।

शराब का ठेका खुलने से यहां का वातावरण खराब हो जाएगा। इसके अलावा युवा पीढ़ी पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस ठेके को बंद करवाया जाए। अन्यथा ग्रामीण इसके विरोध में सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। उधर, तहसीलदार वेद प्रकाश ने उनकी मांग को उपमंडल अधिकारी नागरिक सुंदरनगर के समक्ष रख उचित कार्रवाई अमल में लाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें