फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी धर्मपुर बनेगा सिविल अस्पताल

Mon, 01 Jun 2015 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर जल्द सिविल अस्पताल बनेगा। पैहड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने इस संबंध में संकेत दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को धर्मपुर सीएचसी को सिविल अस्पताल का दर्जा दिलाने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


धर्मपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को वर्ष 1999 में पीएचसी से सीएचसी का दर्जा तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिया था। दर्जा मिलने के साथ यहां बोर्ड तो बदल गया, लेकिन सुविधाओं में किसी भी प्रकार इजाफा नहीं हो पाया। सीएचसी धर्मपुर पर क्षेत्र की करीब 24 पंचायतों के अलावा जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र की करीब सात पंचायतों के लोग अपना इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाएं न होने पर वह निराश होकर वापस लौट रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना 100 से अधिक ओपीडी रहती है। वहीं मौजूदा समय में यहां पर एक एमबीबीएस डॉक्टर व एक आयुर्वेदिक डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

धर्मपुर को अब उपमंडल का दर्जा मिल चुका है। वहीं, यहां पुलिस थाना भी खुल गया है। वहीं स्वास्थ्य के मामले में धर्मपुर पिछड़ा हुआ है। रविवार को मामला स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह के ध्यान में लाया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने धर्मपुर अस्पताल की दशा सुधारने की गुहार स्वास्थ्य मंत्री से लगाई। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द धर्मपुर अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा देने की बात कही। जिससे अब धर्मपुरवासियों की उम्मीदें पूरी होती नजर आ रही है। सिविल अस्पताल का दर्जा मिलने से यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें