सुंदरनगर स्थित एमएलएसएम कॉलेज में वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कृत करते प्राचार्?
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय (एमएलएसएम) में शनिवार को अंतर कक्षा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 9 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विक्रम बतरा हाउस ने अटल हाउस को 25-18, 25-19, 25-22 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्पोर्ट्स काउंसिल के प्रधान डॉ. सुधीर शर्मा और हेमराज शर्मा ने बेस्ट प्लेयर को पुरस्कार दिया। प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल ने कोरोना काल में खेलों के महत्व का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से हमारा सर्वांगीण विकास होता है। बीमारियों से लड़ने का जज्बा भी बढ़ जाता है। अगर मानव शरीर स्वस्थ रहता है तो हमारा मन भी स्वस्थ रहेगा।
उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि कॉलेज का जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में भाग लेगा या मेडल लाएगा उसे कॉलेज की तरफ पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उसकी आगे भी हरसंभव मदद की जाएगी।