फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशे में धुत पुलिस कर्मचारी का वीडियो वायरल, जांच जारी

Thu, 30 Oct 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। एक पुलिस कर्मचारी का वर्दी में नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो बीते मंगलवार रात 10:30 बजे मंडी बस स्टैंड का बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी ईश्वन जोली बताया कि मनाली से समालखा जा रही एक वोल्वो बस को मंगलवार रात को बिंद्रावनी के पास पुलिस कर्मचारी ने रोककर बस चालक का ड्राइविंग लाइसेंस ले लिया।

यात्रियों व चालक ने कई बार अनुरोध किया कि उन्हें आगे जाने दिया जाए लेकिन कर्मचारी ने किसी की बात नहीं सुनी। करीब डेढ़ घंटे तक यात्री इंतजार करते रहे जिससे यात्रियों में गुस्सा बढ़ता गया। इस दौरान बस में सवार 32 यात्री परेशान हो गए और उन्होंने पुलिस कर्मी के खिलाफ विरोध शुरू दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में भी लोग पुलिसकर्मी को साफ लाइसेंस देने की बात करते हुए सुन रहे हैं। वीडियो में शराब पीने का भी जिक्र किया है।

प्रत्यक्षदर्शी ईश्वन जोली ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद लाइसेंस मिलने के बाद वोल्वो बस आगे रवाना हो पाई।

एएसपी एलआर सचिन हीरेमठ ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सब साफ हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें