फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रतिकुलपति प्रो. अनुपमा का एसपीयू में कार्यकाल पूरा, जाएंगी एचपीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रतिकुलपति प्रो. अनुपमा सिंह का सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। अब वह एचपीयू लौटेंगी। शनिवार को प्रो. अनुपमा सिंह को उनकी समर्पित सेवा, दूरदर्शी नेतृत्व और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने प्रो. अनुपमा सिंह के योगदान की सराहना की। कहा कि उनका नेतृत्व विश्वविद्यालय के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश रहा है। विदाई भाषण में प्रो. अनुपमा सिंह ने क्लस्टर विश्वविद्यालय से लेकर वर्तमान राज्य विश्वविद्यालय तक के दिनों को याद कर कहा कि यह परिवर्तन चुनौतियों भरा रहा।
कहा कि संस्थान की सेवा करना सम्मान की बात रही है। उन्होंने सभी संकाय और कर्मचारियों को उनकी मदद और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. सुनील वर्मा ने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से प्रो. अनुपमा सिंह को उनके सफर के अगले अध्याय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह में डीन अकादमिक मामले डाॅ. करण गुप्ता, उप नियंत्रक वित्त एचआर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें