मंडी। एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने एनआईटी हमीरपुर में हाल ही में संपन्न हैकाथॉन में विश्वविद्यालय के छात्रों की ओर से किए गए प्रदर्शन की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
बताया कि देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे एनआईटी और आईआईटी के प्रतिभाशाली छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए एसपीयू की दो टीमों वायु सेना (प्रोडक्टाथॉन) में साहिल वत्स, अंकित ठाकुर, आशीष शर्मा और ऋचा ठाकुर तथा यूनिहब कनेक्ट (आइडियाथॉन) में मोहित ठाकुर, शिवम शर्मा, मोक्षिका शर्मा और इशानी वैद्य ने असाधारण समर्पण भावना और रचनात्मकता का परिचय दिया।