फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट लगाएं सब्जी विक्रेता : एसडीएम

Tue, 30 Sep 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने क्षेत्र के सभी सब्जी विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी है कि वे उपभोक्ताओं से मनमाने दाम वसूलने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विक्रेता अपनी दुकान पर सब्जियों की रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन समय-समय पर निरीक्षण करेगा और यदि किसी ने निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की या रेट लिस्ट नहीं लगाई, तो उसके खिलाफ चालान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की कि वे सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही सब्जियों की बिक्री करें और पारदर्शिता बनाए रखें। साथ ही उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया कि खरीदारी के समय रेट लिस्ट अवश्य देखें और किसी भी शिकायत पर प्रशासन को सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें