फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रस्साकशी में डाइट को हराकर वल्लभ कॉलेज बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर पड्डल मैदान में प्रतियोगिताओं का आयोजन, पैदल चाल में चंद्रा अव्वल
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में मंडी स्कूल की स्नेहा ने जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को पड्डल में महिला खिलाड़ियों के लिए रस्साकशी, 100 मीटर दौड़, पैदल चाल और म्यूजिकल चेयर रेस जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें आईटीआई मंडी, वल्लभ कॉलेज, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और डाइट मंडी की करीब 100 छात्राओं ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

इस मौके पर परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों से जुड़े रहने और फिटनेस के लिए नियमित रूप से मैदान में उतरने का संदेश दिया। रस्साकशी में वल्लभ कॉलेज ने बाजी मारी, जबकि डाइट मंडी दूसरे स्थान पर रहा। पैदल चाल में एसपीयू की चंद्रा पहले, आईटीआई की वंदना दूसरे और मंडी स्कूल की कृति तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में मंडी स्कूल की स्नेहा ने पहला, कृति ने दूसरा और आईटीआई की वंदना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर रेस में डाइट की ट्विंकल अव्वल रहीं। आईटीआई मंडी की प्रीति जम्वाल दूसरे और डाइट की तमन्ना तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में कोच सतिंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, कमलेश ठाकुर, चिराग और नेक राम पूर्ण सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें