फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Rescue: विशाल के बाहर आते ही परिजनों के निकले आंसू, बंटी मिठाई, जमकर हुई आतिशबाजी

Tue, 28 Nov 2023 09:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी, हिमाचल प्रदेश

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तहत बल्ह क्षेत्र का विशाल जो कि पिछले 18 दिनों से उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसा हुआ था, उसके टनल से निकलते ही परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
टनल से निकलने के बाद विशाल से मिलते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तहत बल्ह क्षेत्र का विशाल जो कि पिछले 18 दिनों से उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसा हुआ था, उसके टनल से निकलते ही परिवार में खुशी का माहौल है। यहां पर परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की है। क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी स्वयं मौके पर पहुंचे और माता सहित सभी परिजनों को बधाई दी। 

विज्ञापन

इस दौरान सुबह से ही आसपास के लोग भी विशाल के घर पहुंचे और पल-पल उसके निकलने के इंतजार में गुजारते रहे। जैसे ही वह बाहर आया तो सभी की आंखें आंसूओं से भर गईं। माता उर्मिला देवी, दादा गर्वधन खुशी से भावुक हो गए। विशाल के घर पर दिवाली जैसा माहौल है घर में जमकर आतिशबाजी की जा रही है। दीवाली के दिन विशाल टनल में फंस गया था जिसके चलते परिवार में दिवाली नहीं मनाई गई थी। 



वहीं सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सुरंग में फंसे सभी लोगों के सुरक्षित निकलने पर प्रसन्नता व्यक्त करता हूं। 41 व्यक्ति लंबे समय से सिलक्यारा टनल में फंसे हुए थे और आज दुख भरी घड़ी का अंत हुआ है। सुरक्षित निकले सभी लोगों और उनके परिजनों को बधाई। सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने वाले इंजीनियर्स का भी  धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें