फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सीआरपीएफ में तैनात हवलदार ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली, दिवाली की छुट्टियां मनाकर लौटे थे ड्यूटी पर

Tue, 28 Nov 2023 06:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

न्यूल गांव के सीआरपीएफ में तैनात हवलदार संजय कुमार (38) ने झारखंड के गुमला जिले में अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन
हवलदार संजय कुमार(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत जयदेवी के न्यूल गांव के सीआरपीएफ में तैनात हवलदार संजय कुमार (38) ने झारखंड के गुमला जिले में अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। देर शाम प्रशासन के माध्यम से परिजनों को इस घटना के बारे में सूचना मिली। संजय कुमार ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पंचायत प्रधान पावनी देवी के अनुसार संजय कुमार की पार्थिव देह मंगलवार शाम तक दिल्ली पहुंचने की बात कही गई है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर तक पार्थिव देह घर पहुंचेगी। संजय कुमार दीपावली मनाने के लिए करीब 20 दिन पहले ही घर पहुंचा थे। जहां परिजनों के साथ दिवाली मनाई। 19 नवंबर को ही संजय कुमार घर से झारखंड में 218 सीआरपीएफ बटालियन सिलम गुमला के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने पर वह लगातार रोजाना परिवार के साथ संपर्क में थे। इस दौरान सोमवार को ऐसा क्या हुआ कि सर्विस गन एके-47 से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पंचायत प्रधान पावनी देवी ने बताया संजय कुमार का बेहद हंसमुख व्यक्तित्व था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें