फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरला अस्पताल में न हो रहा उपचार, न ही मिल रहीं दवाएं

विज्ञापन
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन उरला। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र उरला में चिकित्सक न होने से मरीज बैरंग लौट रहे हैं। अस्पताल में न दर्द का इलाज हो रहा है और न ही दवाइयां मिल रही हैं। ऐसे में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आठ किलोमीटर दूर पधर अस्पताल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उरला स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक का तबादला हो जाने से पद एक महीने से खाली चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मी ही हैं। स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंच रहे रोगियों को बैरंग लौटना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और आयुर्वेदिक विभाग से शीघ्र चिकित्सक तैनात करने की मांग उठाई है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेश नरयाल ने बताया कि इस बारे निदेशालय में सूचित कर दिया गया है। तैनाती के आदेशों का इंतजार है।
....
स्वास्थ्य केंद्र उरला में बुखार, सिर दर्द की दवाइयां तक नहीं मिल रहीं। आजकल वायरल फैला हुआ है। ऐसे में लोगों को उरला से आठ किलोमीटर दूध पधर अस्पताल जाना पड़ रहा है। इससे समय और धन की बरबादी हो रही है।
विज्ञापन

-रामधन, ग्रामीण
...
सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र उरला में सुविधाएं नाममात्र भी नहीं हैं। लोगों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
-योगराज, स्थानीय ग्रामीण
..
उरला स्वास्थ्य केंद्र में दूर-दूर से मरीज आते हैं लेकिन डॉक्टर न होने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। सरकार शीघ्र डॉक्टर की स्थायी तैनाती करे ताकि लोगों को राहत मिल सके।
-बबलू राम, वार्ड सदस्य उरला
...
स्वास्थ्य केंद्र के साथ प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। स्कूली विद्यार्थियों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम रहना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार और आयुर्वेदिक विभाग इस ओर ध्यान दे।
विज्ञापन

-योगेश धरवाल, वार्ड सदस्य हियुण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें