फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर कांग्रेस की बैठक में हंगामा, हो गई तू-तू, मैं-मैं

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक के दौरान हुआ हंगामा। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सामुदायिक परिसर जोगिंद्रनगर में शनिवार को बैठक के दौरान कांग्रेसी आपस में उलझ गए। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बैठक आगामी विधानसभा चुनाव और ब्लॉक कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चयन की चर्चा के लिए रखी गई थी।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शिशु पाल शर्मा तथा जोगिंद्रनगर की प्रभारी अलकनंदा विशेष तौर पर मौजूद थे। बैठक में पहले तो कांग्रेसी नेताओं ने एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उसके बाद जैसे ही चर्चा शुरू हुई तो अलग-अलग धड़ों में बंटे नेता समर्थक अपने-अपने नेताओं की नारेबाजी करने लगे।
इसी दौरान मामला गर्मा गया और तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। नौबत धक्कामुक्की तक पहुंच गई। बीच बचाव में पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को भी जद्दोजहद करनी पड़ी। हंगामे के बाद बैठक को स्थगित करना पड़ा। बाद में एक कमरे में कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बैठक कर गहराए विवाद को सुलझाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के चुनाव प्रभारी के सामने कार्यकर्ताओं की कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। उधर, बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने हंगामे और कहासुनी को सिरे से खारिज कर एक दूसरे के खिलाफ हुई नारेबाजी को महज कार्यकर्ताओं का उत्साह बताया है।
कांग्रेस की बैठक में पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी जीवन ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश चौहान, कांग्रेस नेता राजेंद्र चौहान, नरेश खनोडिया सहित नगर परिषद की अध्यक्ष ममता कपूर, उपाध्यक्ष अजय धरवाल और ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सागर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर, जिला परिषद सदस्य लीला देवी ने कार्यकर्ताओं के साथ शहर में रोड शो निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। बाद में बैठक में पदाधिकारियों ने पार्टी में अपने मतभेदों को दूर रखकर एकजुटता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें